जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जनपद न्यायाधीश मयंक कुमार जैन के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के आयोजन की तैयारी बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला बाल एवं महिला कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी, प्राचार्य श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय, सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय, केआरएस मेमोरियल लॉ कालेज, विधि विभाग नन्दिनी नगर महाविद्यालय के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। प्राधिकरण के सचिव कृष्ण प्रताप सिंह ने बैठक में उपस्थित समस्त लोगां को आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत दो अक्टूबर से 14 नवम्बर तक आयोजित होने वाले विभिन्न विधिक सेवा सहायता गतिविधियों से सम्बन्धित कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। साथ ही इसके व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु एनएसएस, एनसीसी कैडेट, स्काउट गाइड के छात्र छात्राओं आदि को सहयोग मांगा। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी प्रदीप कुमार, डीपीएम पंचायती राज सतीश चन्द्र गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी आफताब आलम, जिला बाल एवं महिला कल्याण अधिकारी संतोष कुमार सोनी तथा प्राचार्य जयशंकर पाण्डेय, प्राचार्य डा. राम चतुर्वेदी, लिपिक मंगली राम आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : अमरिंदर सिंह को हराकर भी क्यों हार गए सिद्धू?
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
