प्रदीप पाण्डेय
गोण्डा। कई दशक बाद अपने देश भारत को गोल्ड मेडल मिलने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इटियाथोक के अनेक स्थानीय कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के मनोरमा मंदिर पर पहुंचकर खुशी जताई है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा क्षेत्रवासियों को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा की गई। यहां पर मौजूद संगठन के विभाग संयोजक शिवम पांडेय ने बताया कि टोक्यो में जो इतिहास नीरज चोपड़ा ने रचा है, उसे भारतवासी सदैव याद रखेंगे। हम भारतीयों के लिए यह बहुत ही गर्व की बात है कि इतने सालों बाद हमें गोल्ड मेडल मिला है। उन्होंने कहा कि इसका बयान हम शब्दों में नहीं कर सकते हैं। नगर मंत्री शहजाद खान ने कहा कि नीरज चोपड़ा देश के लिए मेडल जीतने वाले पहले एथलीट बन गए हैं और भारत का यह अब तक का सबसे सफल ओलंपिक बन गया है। उन्होंने कहा कि गोल्ड मेडल भारत को दिलवाने के लिए हृदय की गहराइयों से सभी को बहुत बहुत धन्यवाद और आशा करते हैं। इसी प्रकार से हम सभी भारत वासियों को गौरवान्वित कराने का प्रयास रहेगा। इस अवसर पर नगर सह मंत्री राम बृज, मीडिया प्रभारी सूरज शुक्ला, धनंजय प्रताप सिंह, उदय प्रताप सिंह, राजेश मौर्य, दीनानाथ बर्मा आदि कई लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : रक्षा बंधन पर इस बार नहीं रहेगी भद्रा की छाया
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
