Sunday, February 15, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: देश के टाप टेन IAS अफसरों में चुने गए गोण्डा...

Gonda News: देश के टाप टेन IAS अफसरों में चुने गए गोण्डा के संतोष मिश्रा

बेटी श्रुति ने वीडियो स्टोरी प्रतियोगिता में बनाया विश्व में दूसरा स्थान

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के परसपुर क्षेत्र के ग्राम चरहुआ निवासी भारतीय प्रशासनिक सेवा के तमिलनाडु कैडर के अधिकारी संतोष मिश्रा ने एक बार फिर देश भर में क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्हें हाल में ही देश के 10 सबसे अच्छा कार्य करने वाले आईएएस अधिकारियों में चुना गया है। इन सभी अधिकारियों को दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। संतोष मिश्रा को यह पुरस्कार आयुक्त-ई गवर्नेंस के पद पर रहते हुए तमिलनाडु में तकनीकी सुधारों और ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर उनके कार्यों हेतु दिया गया है। विभिन्न नीतिगत और सामाजिक विषयों पर विश्व के सबसे प्रतिष्ठित एक्सपर्ट्स व्यक्तियों को एक मंच पर लाने वाली संस्था स्पीक-इन नाम की संस्था ‘स्पीक इन’ ने इस पुरस्कार की घोषणा की है। संस्था इस विषय पर काम करने वाली एशिया की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित फर्म है। बताते चलें कि संतोष मिश्रा वर्तमान में तमिलनाडु के परिवहन आयुक्त के पद पर तैनात हैं।
परसपुर क्षेत्र और गोण्डा जनपद को गर्व करने का एक और बड़ा कारण है। संतोष मिश्रा की सुपुत्री कक्षा 8 की छात्रा श्रुति ने हाल में ही में संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय द्वारा जर्मनी में आयोजित, वीडियो स्टोरी प्रतियोगिता में पूरे विश्व में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यह प्रतियोगिता सभी आयु वर्गों के लिए खुली थी और श्रुति सबसे कम आयु की प्रतियोगी थी। इस प्रतियोगिता मे कई अनुभवी व्यक्तियों ने भी हिस्सा लिया था, परंतु श्रुति ने पूरे विश्व मे दूसरा स्थान जीतकर न सिर्फ गोण्डा का बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। श्रुति की स्टोरी को 24 जुलाई को जर्मनी में प्रदर्शित भी किया जाएगा। लखनऊ में एक प्राइवेट ग्रुप में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत संतोष मिश्रा के भाई विजय मिश्र ने बताया कि इस उपलब्धि पर हमारा परिवार गर्व महसूस कर रहा है। भैया और भतीजी ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पिता-पुत्री की इस उपलब्धि पर उनकी धर्मपत्नी सीआरपीएफ में उत्तरी पूर्वी सेक्टर की पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती सोनल मिश्र, इसी क्षेत्र के ही महाराष्ट्र कैडर के आइएएस अधिकारी आस्तिक पाण्डेय, उनकी पत्नी आइपीएस अधिकारी मोक्षदा पाटिल, गोण्डा जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, भाजपा नेता कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, महेन्द्र सिंह, उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के पूर्व सदस्य डा. शेर बहादुर सिंह, अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के सदस्य डा. ओपी मिश्र, एलबीएस कालेज की प्रधानाचार्य डा. वंदना सारस्वत, मुख्य नियंता डा. जितेन्द्र सिंह, डा. शैलेन्द्र मिश्र आदि ने हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular