Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: देवीपाटन मण्डल में इसलिए हो सकती है बिजली की आपात...

Gonda News: देवीपाटन मण्डल में इसलिए हो सकती है बिजली की आपात कटौती

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। देवीपाटन मण्डल के चार जिलां गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती में विद्युत आपूर्ति में आपात स्थितियों में कटौती करना पड़ सकता है। इसलिए उपभोक्ता सहयोग बनाए रखें। विद्युत पारेषण खण्ड के प्रभारी अधिशासी अभियंता रणवीर सिंह ने बताया कि 220 केवी उपकेन्द्र सोहावल तथा आईपीपी उतरौला एवं कुन्दुरखी को पूर्ण क्षमता पर चलवाकर मण्डल के सभी जिलों में निर्वाध विद्युत आपूर्ति की जा रही थी। किन्तु विगत दिनां जनपद में हुई भारी वर्षा से आईपीपी उतरौला एंव कुन्दुरखी पर उपलब्ध कोयला भीग जाने के कारण यह दोनों आईपीपी अपनी पूर्ण क्षमता पर विद्युत का उत्पादन नहीं कर पा रहे है। साथ ही दोनां प्लाण्टां पर वर्षा के कारण कोयले की उपलब्धता में भी कमी आयी है। परिणाम स्वरूप देवीपाटन मण्डल में एक ही 220 केवी सोहावल लाइन होने के कारण विद्युत उपलब्धता में कमी हो गयी है। उपरोक्त के दृष्टिगत, विद्युत आपूर्ति में कमी के कारण देवीपाटन मण्डल के चारों जनपदों गोण्डा, बलरामपुर, बहराइच एंव श्रावस्ती के समस्त पोषकां की चरणबद्ध तरीके से आपात स्थिति में विद्युत कटौती सम्भावित है। उन्होंने सर्व साधारण सहित सभी सम्मानित उपभोक्ताआें से अपील किया है कि संभावित आपात कटौती की स्थिति में धैर्य बनाए रखें और विभाग को सहयोग प्रदान करें।

यह भी पढ़ें : गरीब कल्याण मेला का आयोजन आगामी 25 सितंबर को

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular