Sunday, April 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : देवीपाटन मंडल के चार अभियंता हुए सम्मानित

Gonda News : देवीपाटन मंडल के चार अभियंता हुए सम्मानित

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। लोक निर्माण विभाग में उत्कृष्ट कार्य के लिए देवीपाटन मंडल के चार अभियंताओं को बुधवार को मुख्य अभियंता द्वारा सम्मानित किया गया। बताया जाता है कि सूबे के उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले देवीपाटन मण्डल के चार अभियंताओं को सम्मानित किया जाना था, परन्तु किन्हीं कारण वश विभागीय मंत्री से वे सम्मान नहीं प्राप्त कर सके थे। बुधवार को उप मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में देवीपाटन मंडल के मुख्य अभियंता अरविंद कुमार जैन ने अधीक्षण अभियंता बहराइच राजीव कुमार, अवर अभियंता निर्माण खंड एक बहराइच सुमन कुमार राव, अवर अभियंता निर्माण खंड एक बहराइच बालेराम तथा अवर अभियंता प्रांतीय खंड श्रावस्ती सुभाष चंद्र को सम्मानित किया गया। देवीपाटन मण्डल मुख्यालय गोण्डा में लोक निर्माण विभाग की तीन इकाइयां होने के बावजूद यहां का कोई भी अभियंता सम्मान नहीं प्राप्त कर सका।

Gonda News : देवीपाटन मंडल के चार अभियंता हुए सम्मानित
RELATED ARTICLES

Most Popular