संवाददाता
गोण्डा। रबी की फसलों के उत्पादन में उर्वरक संकट न हो, इसके लिए कृषि विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव ने उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि वह गैर जनपद में उर्वरक बिक्री न करें। यदि किसी उर्वरक विक्रेता द्वारा गैर जिले में बिक्री हुई तो कड़ी कार्रवाई करते हुए उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। इसके अलावा सभी उर्वरक विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह ई पॉश मशीन के माध्यम से ही उर्वरक की बिक्री करें।
यह भी पढ़ें : जिले के पांच लाख उपभोक्ता नहीं जमा कर रहे बिजली बिल!
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
