Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : दूसरे के नाम से नौकरी कर रहा फर्जी शिक्षक...

Gonda News : दूसरे के नाम से नौकरी कर रहा फर्जी शिक्षक गिरफ्तार

कल्बे आबिद ‘मोजिस’

गोण्डा। फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी करने वाले एक शिक्षक को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस निरीक्षक अफसर परवेज ने बताया कि जिले के नवाबगंज विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय रहली में दिनेश शर्मा के नाम से प्रधानाध्यापक पद पर नौकरी कर रहे फर्जी शिक्षक के विरुद्ध वर्ष 2019 में मुकदमा अपराध संख्या 880/19 अन्तर्गत धारा 419, 420, 467, 468, 471 भारतीय दंड विधान के तहत दर्ज कराया गया था। इसकी विवेचना उनके द्वारा की जा रही थी। गुरुवार को सर्विलांस की मदद से उन्होंने संबंधित अभियुक्त महेंद्र प्रताप चौधरी पुत्र राम सेवक निवासी ग्राम देवरी थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर को गिरफ्तार कर लिया। वह दूसरे के अभिलेखों पर अपना नाम बदलकर नौकरी कर रहा था। उन्होंने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर आलोक राव के निर्देशन में की गई गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक राम आशीष मौर्य तथा आरक्षी चंदन कुमार शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular