जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिला पुलिस ने बीते 24 घंटे के दौरान अभियान चलाकर दुष्कर्म व छेड़छाड़ के मामलों में तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल रवाना किया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने आज यहां बताया कि जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र में एक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का अभियोग भादवि की धारा 363, 366ए, 376 व 323 तथा पाक्सो एक्ट के अन्तर्गत पंजीकृत कराया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियोग में वांछित अभियुक्त रेहान पुत्र जाकिर हुसैन निवासी परसिया रानी थाना कौड़िया को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार थाना कोतवाली देहात में भी एक दलित नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने का अभियोग पीड़िता के पिता द्वारा भादवि की धारा 363, 366, 376, पाक्सो एक्ट व अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज कराया गया था। प्रकरण में कार्रवाई करते हुए विवेचक ने गुरुवार को वांछित अभियुक्त राधेश्याम मौर्या पुत्र छोटे लाल मौर्या निवासी ग्राम बहलोलपुर थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। इसी प्रकार नवाबगंज थाने की पुलिस ने छेड़छाड़ के एक मामले में वांछित अभियुक्त विश्वनाथ पुत्र राम सेवक निवासी ग्राम परसापुर थाना नवाबंगज को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया।
यह भी पढें : MLA के रहते पूर्व मंत्री को नहीं बनाया जा सकेगा मुख्य अतिथि
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
