Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

Gonda News : दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के धानेपुर तथा कटरा बाजार थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि धानेपुर थाने की पुलिस ने दुष्कर्म करने के आरोपी शरीफ अली पुत्र सोहरत अली निवासी मंशापुरवा राजापुर थाना धानेपुर को स्थानीय थाने पर पंजीकृत अभियोग में गिरफ्तार किया। आरोप के मुताबिक, उसने क्षेत्र की एक महिला के साथ उस समय दुष्कर्म किया था, जब वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
इसी प्रकार कटरा बाजार थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी महेश पुत्र ननके पाठक उर्फ रामफेर निवासी पाठक पुरवा कटरा बाजार को स्थानीय थाने पर पंजीकृत अभियोग के तहत गिरफ्तार किया। आरोप के मुताबिक, अभियुक्त ने अपने साथी के साथ मिलकर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की के साथ शौच के दौरान दुष्कर्म किया था तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस सम्बन्ध में पीड़िता की माता द्वारा थाने पर अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया था। कटरा बाजार पुलिस ने कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular