संवाददाता
गोंडा। जिले के कटरा बाजार थाने की पुलिस ने दुष्कर्म करने व जानमाल की धमकी देने के 03 अभियुक्तां सहाबुद्दीन अंसारी पुत्र नूरुद्दीन अंसारी निवासी अशोकपुर डीहा, इरफान अली पुत्र अहमद अली निवासी धोबहाराय तथा सुहेल अंसारी पुत्र जैनू उर्फ जैनुद्दीन निवासी ग्राम रामापुर थाना कौड़िया जनपद गोण्डा हालपता ग्राम अशोकपुर डीहा थाना कटरा बाजार को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सहाबुद्दीन ने थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया था तथा उसके दोस्तों इरफान अली व सुहेल अंसारी द्वारा लड़की को गाली-गुप्ता देते हुए किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गयी थी। प्रकरण में भादवि की धारा 376(2) एन, 504, 506 तथा 5(एल)/6 व 17 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें : हाथ जोड़कर माफी मांगे बिना राज ठाकरे को अयोध्या में घुसने नहीं दूंगा : बृजभूषण
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
