पुलिस पर हमले के आरोपी को सात की कैद
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। दो स्थानीय अदालतों ने अपने फैसलों में दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को उम्रकैद तथा पुलिस दल पर हमला करने वालों को सात वर्ष की सजा सुनाई है। दुष्कर्म के आरोपी को अदालत ने आरोपी को दस हजार रुपये तथा पुलिस पार्टी पर हमले के आरोपी को 20 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। अभियोजन से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली आठ साल की बालिका से 12 अगस्त 2020 को समीर उर्फ गिच्ची पुत्र नसीर निवासी महारानीगंज कोतवाली नगर ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्त समीर को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया था। उसे जेल भेज दिया गया था। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल व कोतवाली नगर के पैरोकार हेड कांस्टेबल हरेंद्र प्रसाद प्रभावी पैरवी पर न्यायालय विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट ने अभियुक्त समीर को आजीवन कारावास की सजा के साथ ही 10 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।
यह भी पढ़ें : नवागन्तुक एडीएम ने सम्हाला कार्यभार
इसी प्रकार धानेपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मुख्तार अहमद उर्फ मंगरे पुत्र युनुस निवासी रामपुर टेंगरहा थाना तरबगंज ने 10 मई 2018 को चेकिंग के दौरान पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया था। आरक्षी रमेश श्रीवास्तव व आरक्षी आदित्य पाल गोली लगने से घायल हो गए थे। स्वयं अभियुक्त भी पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई कार्यवाही में गोली लगने से घायल हो गया था। उसे गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया गया। उसे जेल भेज दिया गया था। मॉनिटरिंग सेल व थाना धानेपुर के पैरोकार रवि उपाध्याय की पैरवी पर न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय ने अभियुक्त मुख्तार अहमद को सात वर्ष के कारावास की सजा व 20,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डा. राकेश सिंह तथा एसपी संतोष कुमार मिश्र ने दोनों पैरोकारों की सराहना की है।
यह भी पढ़ें : DM के औचक निरीक्षण में सामने आई डाक्टरों की कारस्तानी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
