Wednesday, January 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Gonda News : दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत मनकापुर पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार, मनकापुर थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त राम नेवास उर्फ नान्हू वर्मा पुत्र छेदी निवासी ग्राम मेचुका देवरिया को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि आरोपी राम नेवास पूर्व प्रधान था। उसने गांव की एक महिला को शौचालय निर्माण कराने हेतु चेक देकर उसके साथ मेल-मिलाप बढाया तथा शादी का झांसा देकर अलग-अलग स्थानों में ले जाकर दुष्कर्म भी किया। महिला के गर्भवती होने पर उसने पीड़िता को गर्भपात कराने हेतु दबाव बनाया तथा गर्भपात न कराने के कारण उसे गाली-गुप्ता देते हुए मारा-पीटा भी गया था। इस सम्बन्ध में महिला द्वारा स्थानीय थाने पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

Gonda News : दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular