संवाददाता
गोंडा। जिले के तरबगंज थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त राघवेन्द्र उर्फ बब्लू पुत्र राघव राम निवासी डिडिसिया कला पूरे शिवलाल पुरवा थाना तरबगंज को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। इस सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा स्थानीय थाने पर भादवि की धारा 323, 504, 506, 365, 376 डी, 3(2)(5) एससी एसटी एक्ट, 5जी/6 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया था। मंगलवार को वरिष्ठ उप निरीक्षक बब्बन सिंह ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
