संवाददाता
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत धानेपुर थाने की पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त मेहीलाल पुत्र भग्गू निवासी मुजेहना भयापुरवा को घटना के 10 घण्टे के अन्दर टैक्सी स्टैण्ड मुजेहना ब्लाक के पास से गिरफ्तार कर लिया। उक्त अभियुक्त ने अपने परिवार की ही एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। इस सम्बन्ध में पीड़िता के भाई द्वारा स्थानीय थाने पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
यह भी पढ़ें : मतांतरण गैंग से IAS अफसर का कनेक्शन होने का संदेह, जांच शुरू
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
