जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के नवाबगंज थाने की पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील फोटो लेने के आरोपी छोटू उर्फ अलीम पुत्र अब्दुल रहमान निवासी शाहपुर थाना नवाबगंज को गिरफ्तार कर उसके मोबाइल को भी जब्त कर लिया है। यह जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध स्थानीय थाने पर भादवि की धारा 363, 366, 323, 504, 506, 376(3), पाक्सो एक्ट व 66ई आईटी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कराया गया था। विवेचक निरीक्षक सुखबीर सिंह भदौरिया ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया।
यह भी पढ़ें : नाबालिग लड़के को भगा ले जाने वाली महिला गिरफ्तार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
