Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Gonda News: दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता

गोण्डा। जिले के कटरा बाजार थाने की पुलिस ने दुष्कर्म करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय ने अपनी टीम के साथ गश्त के दौरान मो. आदिल पुत्र रज्जब अली निवासी वार्ड संख्या 08, पठान टोला कस्बा व थाना कटरा बाजार को गिरफ्तार किया। अभियुक्त ने थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। इस सम्बन्ध में पीड़िता की मां द्वारा थाने पर भादवि की धारा 452, 376, 504, 506 व पाक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : क्या केन्द्रीय मंत्री को गिरफ्तार कर सकती है राज्य सरकार?

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular