तरबगंज के मनहना कस्बे में एक गोदाम में लगी आग में मृत बच्चे के परिजनों से की मुलाकात
संवाददाता
गोण्डा। भाजपा सरकार पूर्व में घटित दुर्घटनाओ से भी कोई सीख नहीं लेती, जिसका खामियाजा आम जनमानस को भुगतना पड़ता है। उक्त बातें तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रामभजन चौबे के पुत्र व सपा नेता मनोज चौबे ने कही। वह तरबगंज इलाके में रविवार रात एक गोदाम में अज्ञात कारणों से लगी आग में झुलस कर मारे गए बच्चे के परिवार को ढांढस बंधाने मनहना कस्बे पहुंचे थे। उन्होंने परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पूरे जनपद के किसी कस्बे में आपातकाल परिस्थिति से निपटने के लिए कोई व्यवस्था या इंतज़ाम नही है। कोई मशीनरी तैनात नहीं है। कहीं भी कोई घटना हो जाय, तो सरकारी मशीनरी पहुंचने में 2 से 4 घंटे लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि बीते दिनों बेलसर के आदमपुर व अन्य कई जगह आग लगने की घटनाएं हुईं, लेकिन समय से मशीनरी की अनुपलब्धता के कारण आग ने विकराल रूप धारण किया जिससे अंततः नुकसान ही हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसी दुर्घटनाओ में किसी जनहानि से मन द्रवित हो उठता है। सपा नेता श्री चौबे ने कहा कि जनपद के कई इलाकों में पानी मे डूबने की कई घटनाएं बीते दिनों में हुई हैं, जिनमें जनहानि हुई। इन सब घटनाआें का कारण सिर्फ समय पर मशीनरी का उपलब्ध न होना ही रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि कम से कम कस्बाई इलाकों में ही आपात कालीन मशीनरी स्थापित कर नागरिक सुरक्षा कमेटियां बनाई जाएं। उन कमेटियों के सदस्यों को ऐसी विषम परिस्थितियों से तत्काल निपटने का विशेष प्रशिक्षण दिलाया जाए, जिससे ऐसी घटनाएं व अनहोनी होने से रुके। इस दौरान ग्राम प्रधान मनाहना गुड्डू सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रिंस श्रीवास्तव, पवन तिवारी, लाल भान तिवारी, अमित तिवारी, दीपक शुक्ला, नन्हे शुक्ला प्रमोद चौबे, रोहित सिंह, हिमांशु दुबे, एसपी शुक्ल, जोगेंद्र पासवान व अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : नामी अपराधी निकला ग्राहक सेवा केंद्र संचालक का लुटेरा
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
