Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : दुधमुंहे बच्चे को लेकर तालाब में कूदी महिला, दोनों...

Gonda News : दुधमुंहे बच्चे को लेकर तालाब में कूदी महिला, दोनों की मौत

संवाददाता

गोण्डा। जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला दुधमुंहे बच्चे के साथ तालाब में कूद गई। दोनों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुनीजर पुत्र सुंदर ग्राम मधईपुर की रात में अपनी पत्नी से कहा सुनी हो गयी। इससे क्षुब्ध होकर उसकी पत्नी ज्ञानू (30) अपने घर के सामने गहरे तालाब में अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे कृष्णा को लेकर कूद गई। सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं डेढ़ वर्षीय बालक की तलाश गांव वालों की मदद से कर बच्चे का शव भी बरामद कर लिया गया है। चार घण्टे की मशक्कत के बाद उक्त बच्चे की लाश को निकाला गया। बच्चे की दादी गुलाबा देवी की तहरीर पर पंचायत नामें की कार्यवाही पूर्ण की गई। मौके पर क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक मनकापुर, हल्का इंचार्ज संजीव वर्मा व एसआई डीपी गौतम के साथ साथ थाने की फोर्स मौजूद रही। गोताखोर टीम की मेहनत को देखते हुए हल्का प्रभारी संजीव वर्मा द्वारा मौके पर 1000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। पुलिस ने बताया कि पति की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular