संवाददाता
कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय तहसील क्षेत्र के कस्बा कर्नलगंज में गोंडा-लखनऊ मार्ग स्थित गौतम बीज भंडार के मालिक सुनील कुमार सिंह को नगर के ही एक बक्सा बनाने वाले इकबाल पुत्र खालिक निवासी सकरौरा ने प्रतिष्ठित व्यापारी सुनील सिंह को उनके दुकान पर आकर जान से मारने की धमकी दी, जिसको लेकर पीड़ित ने कस्बा पुलिस चौकी में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की गई है लेकिन समाचार प्राप्त होने तक पीड़ित के अनुसार पुलिस विभाग की तरफ से आरोपी के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं हुई है। उक्त संबंध चौकी प्रभारी कस्बा कर्नलगंज से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया गया तो फोन नॉट रिचेबल बता रहा था।
यह भी पढ़ें : ई-श्रम पोर्टल पर कामगारों का पंजीयन कराएं ग्राम प्रधान-DM शाही
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
