Tuesday, January 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : दीवाल गिरने से युवक की मौत

Gonda News : दीवाल गिरने से युवक की मौत

प्रदीप पांडेय

गोण्डा। इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा सिसई बहलोलपुर के मजरा मुरावनपुरवा में बरसात के कारण मकान की दीवार गिर गई जिससे एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, मुरावन पुरवा मजरे में राम कृपाल (34) अपने मकान में सोया हुआ था। रात्रि करीब तीन बजे बगल स्थित मिट्टी की दीवाल गिर गई, जिसमें दबकर उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान जंग बहादुर ने बताया कि मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उसके चार बच्चे हैं और वह अकेले घर में कमाने वाला था। प्रधान ने बताया कि प्रशासन को सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि तहसीलदार ने मौके पर आकर नुकसान का जायजा लिया है और परिवार को प्रशासन की ओर से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया है। पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कच्चा मकान गिरा

धानेपुर से संवाददाता प्रेम नारायण मिश्र के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुल्हापुर बनकट के मजरा रेहरवा निवासी रामावती पत्नी विजय का पुराना कच्चा मकान ढह गया। यह गनीमत रही कि मंगलवार दोपहर में जब पानी निकलने के बाद जब मकान गिरा, तब परिवार के लोग खेती किसानी के काम से बाहर निकले हुए थे। हल्का लेखपाल रामानंद ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। शीघ्र मौका मुआयना किया है। हर संभव सहायता पहुंचाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular