संवाददाता
गोण्डा। डीएम मार्कण्डेय शाही ने दिव्यांगजनों मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में प्रत्येक दशा में आसन्न विधानसभा सामान्य निर्वाचन नामावली में शामिल कराने के दृष्टिगत तथा निर्वाचक नामावली में उनकी टैगिंग व मार्किंग कार्य की मॉनिटरिंग हेतु जनपद स्तर पर समिति गठित की हैं। उन्होंने समिति में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम को समिति का अध्यक्ष तथा अपर उप जिलाधिकारी महेन्द्र कुमार प्रभारी अधिकारी, निर्वाचन (प्रथम), मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को सदस्य नामित किया है। जिलाधिकारी ने समिति द्वारा सप्ताह में 02 बार बैठक कर उपरोक्त कार्य के सम्बन्ध में सघन समीक्षा करने तथा यह सुनिश्चित करने कि समस्त पात्र दिव्यांगजनों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करते हुए उनकी टैगिंग व मार्किंग कर ली गई है।
यह भी पढ़ें : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति के किये तीन टुकड़े
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
