संवाददाता
गोंडा। जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हिन्दूनगर बाँकी में एक दिव्यांग युवक ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। जानकारी के अनुसार, हिन्दूनगर निवासी विनय कुमार यादव (28) पुत्र मंशाराम यादव गाँव के बाहर जनरल स्टोर की दुकान करता था। रात को दुकान के बाहर सोता था। मंगलवार रात को उसने दुकान के अंदर छत पर लगे पाइप में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवक नौकरी न मिलने से परेशान रहता था। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर जांच पड़ताल की।
यह भी पढें : योगी जी बनाम अखिलेश! गैस संयंत्र और इत्र कारखाना!
महत्वपूर्ण सूचना
गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com
