Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : दिल का दौरा पड़ने से पीएससी के जवान की...

Gonda News : दिल का दौरा पड़ने से पीएससी के जवान की मौत

संवाददाता

गोण्डा। जिले के पीएसी परेड ग्राउंड पर शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से पीएससी के एक जवान की मौत हो गई। क्वाटर मास्टर आरबी यादव ने बताया कि संत कबीर नगर जनपद के लचई धनघट निवासी सर्वजीत यादव की सुबह अचानक तबियत खराब होने से मौत हो गई। सुबह प्रतिदिन की तरह पीएससी के जवान परेड कर रहे थे। तभी अचानक तबियत खराब हो गई। इलाज के लिए जिला अस्पताल लाते समय रास्ते मे मौत हो गई। जिला अस्पताल के चिकित्सक ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक सिपाही सर्वजीत यादव 30वी बटालियन एच कम्पनी में दीवान के पद पर कार्यरत था।

RELATED ARTICLES

Most Popular