Tuesday, April 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: दिल्ली से 42 लाख की लूट करके भागा इनामी गिरफ्तार

Gonda News: दिल्ली से 42 लाख की लूट करके भागा इनामी गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। थाना लाहौरी गेट दिल्ली से वांछित दस हजार का इनामी बदमाश उमरी बेगमगंज में चोरी की योजना बनाते समय अपने साथी सहित उमरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना अध्यक्ष रतन कुमार पांडे ने बताया कि 30 सितंबर 2019 को दिल्ली के लाहौरी गेट थाना अंतर्गत एसवी इंटरप्राइजेज मसाला की दुकान से 42 लाख रुपए की लूट में अंकित सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी उमरी बेगमगंज वांछित था जिस पर दिल्ली पुलिस द्वारा दस हजार का इनाम घोषित किया गया था। इसी सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस द्वारा काफी दिन से अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर डरोली चौराहे के पास चोरी की योजना बनाते समय अंकित सिंह पुत्र प्रेम सिंह को साथी लल्लन सिंह पुत्र राम सिंह निवासी मरी पुरवा पकवान गांव को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से 1अदद तमंचा व दो जिंदा कारतूस व एक चाकू सहित चोरी में काम आने वाले कई उपकरण पाए गए हैं। इसके साथ ही पूछताछ में उन्होंने बीते दिनों पकवान गांव में हुई चोरी में शामिल होने का अपराध भी कबूल किया है। गिरफ्तार कर्ता टीम में थाना अध्यक्ष के अतिरिक्त पुलिस उप निरीक्षक रुदल बहादुर सिंह, कांस्टेबल राम शब्द यादव, धर्मेंद्र यादव, ओम प्रकाश चौरसिया, दिलीप सिंह, अमित कुमार की प्रमुख भूमिका रही।

यह भी पढ़ें : बम धमाका, 11 बच्चों की मौत और 20 जख्मी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular