संवाददाता
गोण्डा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुजेहना में डॉक्टर्स द्वारा शराब के साथ मौज मस्ती करते हुए वीडियो के वायरल होने का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरएस केसरी ने सीएचसी के डॉक्टर विवेक मिश्र का बभनजोत ट्रांसफर कर दिया है तथा प्रकरण की जांच हेतु तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। यह जानकारी देते हुए आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि वायरल वीडियो प्रथम दृष्टया फोर्ज्ड एवं पुराना प्रतीत होता है। इससे प्रतीत होता है कि वीडियो वायरल करने वाले लोगों द्वारा स्वास्थ्य विभाग और सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है। अतः वीडियो वायरल करने वालो के विरुद्ध आईपीसी एवं आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
यह भी पढ़ें : अभी एक बार आएंगे योगी और मोदी ही, जानें क्यों?
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
