Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : दहेज हत्या के आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

Gonda News : दहेज हत्या के आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

संवाददाता

कौड़िया, गोंडा। जिले के थाना कौड़िया क्षेत्र में दहेज लोभियों ने विवाहिता को फांसी के फंदे पर लटकाकर उसकी जीवन लीला समाप्त कर दी। मामले में तहरीर के आधार पर दहेज लोभियों के विरुद्ध संबंधित थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ, लेकिन संबंधित पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी नही की जा रही है। मृतका के पिता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग की है। मामला जिले के थाना कौड़िया के एक गांव का है, जहां दहेज लोभियों ने नवविवाहिता की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया था। जहां सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पीड़ित लालजीत पुत्र छेदी निवासी पूरे बदल थाना कौड़िया ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर कहा है कि दहेज के नाम पर बिटिया को मौत की नींद सुलाने वाले आरोपी खुले आम घूम रहे हैं। वहीं मामले में आरोपियों पर पुलिस मेहरबानी दिखा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष को क्षेत्राधिकारी कार्यालय बुलाकर उनका बयान दर्ज किया गया तथा जो गवाह थे। वहां उन्हें डराया धमकाया जा रहा है। पीड़ित पिता ने पुलिस कप्तान से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular