संवाददाता
कर्नलगंज, गोण्डा। दहेज की मांग को लेकर हुई हत्या से संबंधित वांछित चल रहे अभियुक्त गणों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि 14 सितंबर को दहेज की मांग को लेकर एक महिला की हत्या की गई थी। इस सम्बंध में स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था। अभियुक्तगणों के शीघ्र गिरफ्तारी के लिए क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय के निर्देशन में मंगलवार को कर्नलगंज पुलिस टीम द्वारा मृतका के पति राहुल पुत्र राज कुमार उर्फ आडवाणी व सास ननकई पत्नी राजकुमार उर्फ आडवाणी निवासी गण ग्राम उल्लहा हरसहाय पुरवा को ग्राम उल्लहा हरसहाय पुरवा से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें : देवीपाटन मण्डल में इसलिए हो सकती है बिजली की आपात कटौती
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
