Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: दहेज हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Gonda News: दहेज हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के उमरी बेगमगंज थाने की पुलिस ने स्थानीय थाने पर भादवि की धारा 498ए, 304बी व 3/4 डीपीएक्ट एक्ट के तहत दर्ज अभियोग में वांछित अभियुक्त दद्दन सिंह पुत्र तिलकराम यादव निवासी नौशहरा थाना उमरी बेगमगंज को मुखबिर खास की सूचना पर उमरी टैक्सी स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। अभियुक्त के विरुद्ध राम नेवाज यादव ने अपनी बहन को दहेज की बात को लेकर प्रताड़ित करते हुए जान से मार देने का अभियोग दर्ज कराया था। यह गिरफ्तारी थानाध्यक्ष करुणाकर पाण्डेय ने की।

यह भी पढ़ें : अफगानिस्तान में चलेगी तालिबान की हुकूमत!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular