संवाददाता
गोण्डा। दहेज में पांच लाख रुपया न देने पर सबके सामने पति ने तीन तलाक दे दिया। डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में पति सहित परिवार के 8 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। रूबी पुत्री बदलू निवासी आंटा खास ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी 18 जनवरी 2020 को आरिफ पुत्र मो. शरीफ निवासी लालापुरवा, लक्ष्मणपुर तरबगंज हाल निवासी गोपड़ी शिवाजी नगर, मुंबई के साथ हुआ था। शादी के बाद पति का व्यवहार उसके प्रति काफी अमानवीय था। घर के अन्य सदस्यों के उकसाने पर दहेज के लिये बुरी तरह उत्पीड़न करने लगा। दहेज के लिये पांच लाख रुपये अपने मायके से लाने के लिये दबाव बनाने लगा। जब बताया कि उसके पिता गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं। वे और दहेज नहीं दे सकते। इससे नाराज होकर उसने उसे भूखा प्यासा रखा और उसकी पिटाई किया। बीते जून को उसका पति अपने भाई के साथ उसे विदा कराने व दहेज की रकम लेने उसके मायके पहुंचा। आसपास के लोगों व शादी कराने वालों ने मिल कर उसे समझाया बुझाया। लेकिन लोगों के सामने ही उसके पति ने तीन बार तलाक बोल कर उसे तलाक दे दिया। उसने एक प्रार्थना पत्र एसपी के यहां भी प्रस्तुत कर चुकी है। एसपी ने कार्यवाही के लिए महिला थाना भेजा था। जहां पर महिला थाना प्रभारी निरीक्षक ने उससे सुलह कर लेने का दबाव बनाया और कोई कार्यवाही नहीं की गई। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि डीआईजी के निर्देश तथा रूबी की तहरीर पर पति आरिफ, रईश, मो. शरीफ, नफीस आलम, गुड़िया, बेबी, नुजहत व फातिमा के खिलाफ धारा दहेज उत्पीड़न के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें : जानें, साइबर क्राइम से बचने के लिए क्या करें, क्या न करें
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
