Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर मार डालने का आरोप

Gonda News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर मार डालने का आरोप

संवाददाता

गोण्डा। जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के चौकी बालपुर अन्तर्गत परसा गोड़री मंगलपुरवा में एक विवाहिता को दहेज के लिए परिवार वालों ने पीटकर मार डालने का आरोप लगाया गया है। परिजनों ने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। तरबगंज थाना क्षेत्र के तिवारी बाजार निवासी लवकुश तिवारी ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन चाँद तिवारी (26) की शादी तीन साल पहले वर्ष 2018 में परसा गोड़री मंगलपुरवा निवासी गोबिंद शरण शुक्ला के पुत्र हरीश कुमार शुक्ल उर्फ शुभम के साथ किया था। शुभम के परिवार वाले उसकी बहन को दहेज के लिए आये दिन प्रताड़ित करते थे। उसने अपनी हैसियत के अनुसार शादी में दहेज दिया था, लेकिन यह लोग अंगूठी, चेन, कूलर आदि समान की मांग रहे थे। आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पीटकर मार डाला है। कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, राज्यपाल से मिले योगी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular