जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के कर्नलगंज थाने की पुलिस ने एक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने एवं दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि उप निरीक्षक अरुण कुमार की टीम ने सोमराज पुत्र राम कुमार कश्यप निवासी कचनापुर थाना कर्नलगंज को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। सोमराज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस सम्बन्ध में लड़की के पिता द्वारा थाने पर अभियुक्त के विरुद्ध भादवि की धारा 363, 504, 376 भादवि व 3(1)द, ध व 3(2)5 एससीएसटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
यह भी पढ़ें : मोदी सरकार के इस कानून से किसानों को बड़ी राहत
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
