संवाददाता
गोण्डा। कोतवाली कर्नलगंज में तैनात एक दरोगा द्वारा विवेचना में कार को ट्रक बना दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। उसने कार चालक व मालिक को विवेचना में बचा लिया। इसके बाद फाइनल रिपोर्ट भी लगा दी थी। प्रकरण संज्ञान में आने पर एसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया तथा मामले की विवेचना सीओ सिटी के निर्देशन में कराने के आदेश दिए हैं। बताते चलें कि कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम जहांगिरवा रेलवे क्रॉसिंग के पास बीते 18 जनवरी 2021 को कार की टक्कर से राजकुमार (35) निवासी ग्राम त्रिलोचनपुर रेंवारी कोतवाली कर्नलगंज की मौके पर मौत हो गई थी। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने चले गए। मौके पर पहुंचे भंभुआ चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार गंगवार ने राजकुमार के भाई रामू एवं चार अन्य लोगों के हस्ताक्षर पंचनामा पर करवाया। रामू ने बताया कि कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी थी, जब दरोगा ने उससे तहरीर मांगी तो दरोगा को उसने बताया था कि पोस्टमार्टम कराने के तहरीर दी जाएगी। इसी बीच दरोगा प्रदीप कुमार ने एफआईआर दर्ज करवा दी, जिसमें कार चालक व मालिक को बचाने के लिए हादसा ट्रक से होना दर्शा दिया। यहीं नहीं, मुकदमे के विवेचक दरोगा प्रदीप कुमार गंगवार ने फाइनल रिपोर्ट भी लगा दी। इसके बाद रामू ने एसपी से मिलकर दरोगा की शिकायत दर्ज कराई थी।
यह भी पढ़ें : पाठ्यक्रम के फेर में एपीएस के नए पदों पर भर्ती अटकी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
