शुभम द्विवेदी
कर्नलगंज, गोण्डा। विकास खण्ड परसपुर के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय भौरीगंज में दबंगों द्वारा गुण्डागर्दी व दहशत के बदौलत स्कूल की जमीन पर कब्जा करने की कोशिशें की जा रही हैं। प्रधानाचार्य ने स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि भौरीगंज प्राथमिक स्कूल (कम्पोजिट स्कूल) गाटा संख्या 564 स हसन मोहम्मद पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी भौरीगंज व उसके अन्य चचेरे भाई के नाम दर्ज कागजात है। इस भूमि को रफीक व उनके अन्य चचेरे भाइयों ने विद्यालय स्थापित करने हेतु सरकार को दे दिया था। वर्ष 1890 में विद्यालय निर्मित हो गया, तभी से सरकारी स्कूल संचालित हो रहा है। गांव के ही मोहम्मद शकील पुत्र नाजे ने पिछले दिनों विद्यालय की बाउंड्री वाल को तोड़कर अतिक्रमण करके सार्वजनिक सम्पत्ति को काफी नुकसान पहुंचाया है। स्वच्छ भारत अभियान के दिशा निर्देशों का उल्लंघन करते हुए कुछ लोगों द्वारा घरों का कूड़ा करकट भी विद्यालय परिसर में डालकर गंदगी फैलाया जा रहा है। दबंग विद्यालय परिसर के बीच से रास्ता मांग रहे हैं। प्रधानाचार्य ने प्रार्थना पत्र में यह भी कहा है कि मोहम्मद शकील किसी भी समय विद्यालय को क्षति पहुंचाकर उसमें रास्ता बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें : इस तिथि तक अवश्य भर दें छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति आवेदन
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
