जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। महीनों से रिक्त चल रहे 30वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक के पद पर शुक्रवार को त्रिभुवन सिंह ने कार्यभार सम्हाल लिया। आज पूर्वान्ह वह वाहिनी मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्हें सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने पदभार ग्रहण किया। अशोक कुमार वर्मा के तबादले के बाद पिछले कई महीनों से कार्यवाहक सेनानायक की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र निर्वहन कर रहे थे। मूलतः अमेठी जिले के निवासी त्रिभुवन सिंह की शिक्षा दीक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हुई थी। पुलिस सेवा में आने के बाद उन्होंने फर्रुखाबाद, वाराणसी, जौनपुर आदि जिलों में एक सफल पुलिस अधिकारी के रूप में अपने को स्थापित किया। कार्यभार सम्हालने के बाद उन्होंने उप सेनानायक व सहायक सेनानायकों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि पीएसी बल एक अनुशासित बल है। 30वीं वाहिनी पीएसी का बहुत ही गौरवशाली इतिहास रहा है। वह जवानों के बेहतर प्रशिक्षण तथा उनके सुख सुविधा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
यह भी पढ़ें : विधायक व जिलाधिकारी ने किया दीपावली मेले का शुभारम्भ
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
