Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : तो जिले को जल्द मिल जाएगी छुट्टा जानवरों से...

Gonda News : तो जिले को जल्द मिल जाएगी छुट्टा जानवरों से राहत

गुजरात की कंपनी ने डीएम, सीडीओ से मिलकर जताई जिले में काम करने की इच्छा

जिले के दो गांवों को स्मार्ट विलेज के रूप में विकसित करने पर कंपनी कर रही विचार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। बीते विधानसभा चुनाव में एक बड़ा मुद्दा बनकर उभरे छुट्टा गोवंशों से निजात दिलाने के लिए गुजरात की एक प्रतिष्ठित कंपनी ने हाथ बढ़ाया है। कम्पनी द्वारा जिले के एक गांव को चयनित किया जा रहा है, जहां पर भविष्य में दक्षिण कोरिया की कई कंपनियां मिलकर निवेश करने की योजना पर काम कर रही हैं। शुक्रवार को दक्षिण कोरिया से गोण्डा पहुंचे कंपनी के एक प्रतिनिधि मंडल ने डीएम डा. उज्ज्वल कुमार तथा मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी भेंटकर उसने योजना पर विस्तार से चर्चा की तथा जिले में काम करने की इच्छा जताई। दोनों अधिकारियों ने कम्पनी को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। बताते चलें कि गुजरात की स्मार्ट विलेज डेवलपमेन्ट कंपनी द्वारा जिले के एक गांव दुल्लापुर खालसा को चयनित किया गया है, जहां पर छुट्टा गोवंशों को संरक्षित कर गोबर, गोमूत्र, हड्डियों आदि के माध्यम से उत्पाद तैयार किए जाने की योजना बना रही है। तैयार किए उत्पादों की बिक्री अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हो सकेगी। इसके अलावा जिले की सबसे बड़ी गौशाला रुद्रगढ़ नौसी में कंपनी द्वारा बॉयो सीएनजी प्लांट भी लगाने पर भी विचार किया जा रहा है। कंपनी के प्रबंध निदेशक सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि आने वाले पांच वर्षों में कंपनी द्वारा जिले में बड़ा निवेश किए जाने की संभावना है। कम्पनी ने जिले में गोण्डा-अयोध्या राजमार्ग पर स्थित पराग दुग्ध डेयरी द्वारा संचालित अवशीतन गृह को भी उच्चीकृत कर अमूल के सहयोग से चिलिंग के साथ ही दुग्ध उत्पादों की पैकेटिंग करने का काम भी शुरू कराने की इच्छा व्यक्त की। इसमें दूध की पैकिंग के साथ ही अन्य उत्पाद भी शामिल होगें। मिश्रा ने बताया कि पराग डेयरी पर प्रतिदिन संकलित किए जाने वाले दूध को रोजाना लखनऊ भेजना पड़ता है, जिस पर प्रति वर्ष लाखों का खर्चा आता है। जनपद स्तर पर व्यवस्था हो जाने पर लाखों रुपए की बचत होगी। उन्होंने यह भी बताया कि गोवंश पालकों से प्रति किलो की दर से गोबर खरीदने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। जिन गोवंश पालकों से दूध खरीदा जाएगा, उनसे गोबर की भी खरीद होगी। कंपनी के प्रबंध निदेशक के अनुसार, आने वाले दिनों में कम्पनी द्वारा दूध व गोबर संग्रहण के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर कर्मचारियों को नियुक्त किया जाएगा। इस योजना के सफलतापूर्वक क्रियान्वित हो जाने पर बड़े पैमाने पर लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार भी मिल सकेगा तथा छुट्टा गोवंशों से भी निजात मिलेगी। यदि ऐसा संभव हो पाया तो छुट्टा गोवंश लोगों के आमदनी की जरिया बन सकेंगे।

Gonda News : तो जिले को जल्द मिल जाएगी छुट्टा जानवरों से राहत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular