Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: तो इसलिए DM का कोपभाजन बना लेखपाल!

Gonda News: तो इसलिए DM का कोपभाजन बना लेखपाल!

जीवित महिला को मृतक दिखाकर भाइयों के नाम किया वरासत

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दर्शन के दौरान सोमवार को जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही के समक्ष एक लेखपाल की ऐसी कारगुजारी सामने आई, जिससे वह आग बबूला हो गए। उन्होंने एसडीएम कर्नलगंज को प्रकरण की जांच कराकर दोषी लेखपाल को निलम्बित कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराए जाने का निर्देश दिया है। दरअसल, डीएम सोमवार को जनता दर्शन में जन शिकायतों की सुनवाई कर रहे थे। इस बीच तहसील कर्नलगंज अंतर्गत ग्राम छतई पुरवा मौजा सकरौरा निवासिनी सुनीता देवी पुत्री स्वर्गीय सांवल प्रसाद ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि लेखपाल जितेंद्र प्रसाद ने उसे मृतक दिखाकर उसकी खतौनी की जमीन उसके भाइयों के नाम दर्ज कर दी है तथा धमकी दी जा रही है। डीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम कर्नलगंज को निर्देश दिया कि मामले की जांच कर शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित लेखपाल को निलंबित कर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें :  जींस पहनने को लेकर दादा और चाचा ने की नाबालिग की हत्या

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular