Wednesday, January 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : ….तो इसलिए निलम्बित हो गए लेखपाल रक्षाराम?

Gonda News : ….तो इसलिए निलम्बित हो गए लेखपाल रक्षाराम?

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। उपजिलाधिकारी सदर विनोद कुमार सिंह ने तहसीलदार राजीव मोहन सक्सेना की आख्या पर परसपुर ऐलहवा में तैनात लेखपाल रक्षाराम दूबे को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, तहसीलदार सदर ने बीते 02 अप्रैल को एसडीएम को कुछ दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ एक रिपोर्ट प्रेषित की थी, जिसके अवलोकन से प्रथम दृष्टया स्पष्ट होता था कि सम्बंधित लेखपाल द्वारा अपने नियुक्ति क्षेत्र में गम्भीर अनियमितता कारित किया जा रहा है। परिणाम स्वरूप उसे तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया। एसडीएम ने अपने आदेश में लिखा है कि सम्बंधित लेखपाल वृहद दण्ड का भागी प्रतीत होता है। तहसीलदार की आख्या में वर्णित तथ्य इतने गम्भीर प्रकृति के हैं कि सम्बंधित लेखपाल के पास राजस्व अभिलेखों के बने रहने से उनकी सुचिता प्रभावित हो सकती है। फलस्वरूप उन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए विभागीय कार्यवाही प्रचलित की जाती है। निलम्बन की अवधि में रक्षाराम दूबे को जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि प्रदान की जाएगी। प्रकरण में कुछ नायब तहसीलदार बिरवा नेहा राजवंशी को जाँच अधिकारी नामित किया गया है। साथ ही निलम्बन की अवधि में उन्हें एसडीएम कार्यालय से सम्बद्ध रहने का निर्देश देते हुए प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज कराने को कहा गया है। बिना अनुमति तहसील मुख्यालय छोड़ने पर कार्रवाई की जाएगी।

Gonda News : ….तो इसलिए निलम्बित हो गए लेखपाल रक्षाराम?

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular