Tuesday, April 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : तेज रफ्तार कार पिकअप से टकराई, दो की मौत

Gonda News : तेज रफ्तार कार पिकअप से टकराई, दो की मौत

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गोंडा लखनऊ राजमार्ग पर आज तड़के हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकत्सालय में भर्ती कराया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि गोंडा लखनऊ राज मार्ग पर भंभुआ पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत भुलिया पुर मोड़ के पास लखनऊ जा रही तेज रफ्तार इको स्पोर्ट कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चली गई और राजधानी की तरफ से तरबूज लादकर वापस गोंडा आ रही पिक अप से टकरा गयी। परिणाम स्वरूप कार में सवार गिरजेश सिंह व हर्ष सिंह निवासी कस्बा मनकापुर कस्बा जनपद गोण्डा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिवाकर सिंह, अतुल सिंह व अंकित पाण्डेय जख्मी हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जबकि शवो का पंचनामा करवाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि प्रकरण में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Gonda News : तेज रफ्तार कार पिकअप से टकराई, दो की मौत
RELATED ARTICLES

Most Popular