Tuesday, January 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : तेज पानी व हवाओं से गिरा पेड़, मार्ग बाधित

Gonda News : तेज पानी व हवाओं से गिरा पेड़, मार्ग बाधित

रमेश पाण्डेय

मनकापुर, गोण्डा। सोमवार शाम से शुरू हुई तेज बारिश व हवाओं ने चारों ओर हलचल मचा दिया। कहीं पेड़ गिरे तो कहीं विद्युत आपूर्ति बंद हुई, कहीं जलभराव से आजिज लोग मार्ग को काटकर जल निकासी में लगे हैं। मंगलवार को सुबह मछली गांव बाजार-सादुल्लाह नगर मार्ग पर पेड़ गिरने से मार्ग बंद हो गया। मछली गांव बाजार स्थित बाबा कुट्टी के पास सिरसा का पेड़ तकरीबन दस वर्षों से झुकाव लिये हुये था। गौरतलब यह है कि यह पेड़ विद्युत आपूर्ति में सहायक था। विभाग द्वारा इस पेड़ को खंभे के तौर पर उपयोग किया जाता था। पेड़ गिरने से यातायात ठप हो गया। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular