Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: तीसरे दिन मिली टेढ़ी नदी में कूदे युवक की लाश

Gonda News: तीसरे दिन मिली टेढ़ी नदी में कूदे युवक की लाश

संवाददाता

कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय तहसील क्षेत्र के कटरा बाजार थाना अन्तर्गत बीते सोमवार को चन्दवतपुर घाट पर टेढ़ी नदी में कूदे युवक का शव तीसरे दिन पुल से करीब एक किलोमीटर दूर जलकुंभी के नीचे उतरता हुआ मिला। स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद शव के मिलने से प्रशासन ने राहत की सांस ली। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, चंदवतपुर के लठियाहिन पुरवा गांव निवासी मोनू दूबे सोमवार को दोपहर बाद चंदवतपुर पुल से टेढ़ी नदी मे कूद गया। इसकी जानकारी आसपास के लोगों को होने के बाद लोग जब तक पहुंचते तब तक नदी मे बहाव तेज होने के कारण कूदा युवक नदी की धारा में बह गया। पहले लोगों ने समझा कि युवक नहाने के लिए नदी में कूदा है लेकिन कोई हरकत होता न देख इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी। सोमवार को अंधेरा हो जाने के कारण रेस्क्यू आपरेशन बंद कर दिया गया था। मंगलवार को भी प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह व पीएसी के जवानों ने घटना स्थल पर मौजूद रहकर नदी में कूदे युवक की तलाश किया था, लेकिन सफलता नही मिली थी। बुधवार को क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज मुन्ना उपाध्याय, तहसीलदार कर्नलगंज, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात एवं प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार ने मौके पर पंहुचकर स्थिति का जायजा लिया, लेकिन कोई सफलता नही मिली। वहीं बुधवार की देर शाम चंदवतपुर घाट से करीब एक किलोमीटर पूर्व में स्थानीय लोगों को जलकुंभी में शव उतरता दिखाई पड़ा जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नाव के सहारे नदी से बाहर निकाला। उक्त संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की मदद से शव की शिनाख्त मोनू दूबे के रूप में की गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें : पीड़ित का बीमा करवाने के नाम पर की गई लाखों की ठगी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular