Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : तालाब में मिला युवक का शव

Gonda News : तालाब में मिला युवक का शव

संवाददाता

गोण्डा। जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के तेलियानी पाठक गांव में बुध वार को एक अज्ञात युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में शव बरामद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि तेलियानी पाठक गांव में बड़ी नहर के किनारे एक तालाब में 25 वर्षीय युवक का शव उतराता हुआ ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तथा पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि युवक पिछले दो तीन दिनों से गांव के आसपास घूमता देखा गया था। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular