Friday, February 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : तालाब में नहाने गए दो किशोरों की मौत

Gonda News : तालाब में नहाने गए दो किशोरों की मौत

प्रेम नारायण मिश्र

धानेपुर, गोण्डा। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेहनवन के ग्राम बदनगर निवासी मंगरे लाल का पुत्र पवन कुमार (14) व मनीराम का पुत्र मंशाराम (15) बुधवार दोपहर तालाब में नहाने गए थे। इस बीच दोनो गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दोनां बच्चे को डूबता देखकर आसपास के ग्रामीणां ने तालाब से उनको बाहर निकालकर परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें इलाज हेतु सीएचसी इटियाथोक ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाते ही थाने के उप निरीक्षक अमर नाथ भी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। बच्चों के शवां का पंचनामा कर परिजनों की इच्छा पर उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular