Sunday, March 29, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : तहसीलदार ने मुक्त कराई शत्रु संपत्ति की 56 बीघा...

Gonda News : तहसीलदार ने मुक्त कराई शत्रु संपत्ति की 56 बीघा भूमि

जमीन पर लगी गन्ने की फसल को ट्रैक्टर से जुतवाया

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। तरबगंज तहसील प्रशासन ने रविवार को डिक्सिर परगना के अकौनी ग्राम सभा में मौजूद करीब 56 बीघा शत्रु संपत्ति की भूमि को अवैध कब्जा धारकों से मुक्त कराया है। मौके पर शत्रु संपत्ति का बोर्ड लगाते हुए लोगों को चेतावनी दी है कि यदि किसी ने इस जमीन पर दुबारा कब्जा करने की कोशिश की तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी होगी। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को तहसीलदार पैगाम हैदर, राजस्व निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह, लेखपाल विक्रम बहादुर, अनिल विश्वकर्मा, जय प्रकाश पांडे, संजय कुमार वर्मा, विजय तिवारी व चैनमैन रंजीत तथा संतोष आदि भारी संख्या में पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में भूमि पर लगी गन्ने की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर उसे नष्ट करते हुए कब्जा मुक्त किया गया। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि अवैध कब्जेदार राम मूरत पुत्र भगवती तिवारी, रमेश चंद्र पुत्र जगदीश तिवारी, प्रेम नाथ पुत्र चंद्रमौली तिवारी और सत्य भवन पुत्र हितकर तिवारी निवासीगण दलपीपुरवा ताराडीह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाकर कार्रवाई की जा रही है। तहसीलदार पैगाम हैदर ने खुद ट्रैक्टर चलाकर अवैध कब्जादारों को कड़ा संदेश देते हुए बताया कि अकौनी ग्राम सभा में 56 बीघे भूमि के मालिक पाकिस्तान चले गए और वहीं रह रहे हैं। इस संपत्ति पर लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे थे। इसे मुक्त करा दिया गया है। दुबारा यदि किसी ने कब्जा करने का प्रयास किया तो कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

Gonda News : तहसीलदार ने मुक्त कराई शत्रु संपत्ति की 56 बीघा भूमि

यह भी पढ़ें : दो मासूम बच्चों के साथ महिला ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular