Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : ड्यटी पर मुस्तैद एएनएम निकली कोरोना संक्रमित

Gonda News : ड्यटी पर मुस्तैद एएनएम निकली कोरोना संक्रमित

उसके सेवा क्षेत्र वाले ग्राम पंचायतों में मचा हड़कम्प

संवाददाता

बालपुर, गोण्डा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हलधरमऊ के अन्तर्गत ग्राम छिटनापुर की एएनएम कोरोना संक्रमित पाई गई। इससे स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है। जांच के लिए सैंपल देने के चार दिन पहले तक यह एएनएम टीकाकरण की ड्यूटी करती रही। ग्राम पंचायत छिटनापुर, नकहा बसन्त, परवानपुर, रेरूवा, भैरमपुर, नकही, खानपुर समेत पांच ग्राम पंचायतों की हजारों ग्रामीणों की संख्या इनके कार्य क्षेत्र रहा है। इन सभी गावों के डेढ़ दर्जन आशा बहुएं उसके साथ नियमित ड्यूटी करती रही हैं। इससे इन सभी के संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है। इससे क्षेत्र हजारों ग्रामीणों ने दहशत व्याप्त हो गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular