जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। मण्डल मुख्यालय पर कामर्स क्लासेज के संचालक डॉ विवेक श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित प्रवक्ता परीक्षा (पीजीटी) कॉमर्स में उत्तर प्रदेश में सामान्य वर्ग में प्रथम स्थान और आल ओवर में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही उन्हें टीजीटी कॉमर्स की परीक्षा में भी सफलता मिली है। जनपद मुख्यालय पर साहबगंज मोहल्ले के निवासी डॉ विवेक श्रीवास्तव जनपद में ही कॉमर्स क्लासेज नाम की प्रतिष्ठित संस्था का विगत 10 वर्षों से संचालन करते रहे हैं। अपनी निष्ठा और मेहनत से उन्होंने एक साथ दोहरी सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। डॉ विवेक अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता गायत्री प्रसाद श्रीवास्तव और माता श्रीमती शीला श्रीवास्तव के बचपन से ही कुशल मार्गदर्शन और समय-समय पर लिए गए कड़े फैसलों को देते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों में अत्यंत हर्ष और उल्लास का माहौल है। भाजपा के वरिष्ठ नेता केके श्रीवास्तव, चित्रांश कल्याण परिषद के अनिल श्रीवास्तव, पेंशनर्स कल्याण परिषद के केबी सिंह समेत जनपद के अनेक बुद्धजीवियों ने डा. विवेक की इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
यह भी पढ़ें : अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी टीम की कार्यवाही जारी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
