Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: डूबे किशोरों के शव बरामद

Gonda News: डूबे किशोरों के शव बरामद

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। खरगूपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बिसुही नदी में नहाते समय बुधवार को डूबे तीन किशोरों का शव आज सुबह बरामद हो गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल है। रिश्तेदार व ग्रामीण परिवारजन को ढांढस बंधा रहे हैं। खरगूपुर के पंचुरखी मनोहर जोत गांव निवासी विक्रांत वर्मा, महेश उर्फ छोटे यादव व आनंद कुमार मिश्र बुधवार को राशन लेने गए थे। वह तीनों पास के ही भोलाजोत गांव के समीप बिसुही नदी में नहाने लगे। नहाने के दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। नदी के किनारे साइकिल, कपड़े पड़े थे। डूबने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीएसी की फ्लड कंपनी के अलावा आसपास गांव के कई गोताखोरों ने किशोरों के शव को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन, देर रात तक पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे होमगार्ड रविद्र नाथ मिश्र व पीआरडी जवान अशोक तिवारी ने नदी में शवों को उतराता देखा। शव बरामद होने के बाद प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सोनकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शवों को नदी से बाहर निकलवाया। उन्होंने बताया कि किशोर जहां से नदी में नहाने के लिए उतरे थे उससे करीब 50 मीटर दूरी पर दो शव करीब 100 मीटर की दूरी पर एक किशोर का शव पाया गया। शव मिलने के बाद तीनों किशोरों के घरों में एक बार फिर चीत्कार गूंजने लगा। जो भी वहां था सबकी आंखें नम थीं। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular