Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: डीएम ने प्रशासक जिला पंचायत का पदभार संभाला

Gonda News: डीएम ने प्रशासक जिला पंचायत का पदभार संभाला

संवाददाता

गोण्डा। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने शासन के निर्देशानुसार 14 जनवरी को जिला पंचायत कार्यालय पहुँचकर प्रशासक का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। ज्ञातव्य है कि जिला पंचायत अपने प्रथम बैठक के नियत दिनांक से पांच वर्ष की अवधि का कार्यकाल निर्धारित होने के दृष्टिगत 13 जनवरी के मध्य रात्रि से कार्यकाल समाप्त होने के कारण सम्बन्धित जिलाधिकारी को कार्यकाल के अवसान से पूर्ण अपरिहार्य कारणां से निर्वाचन के पूर्ण न होने के कारण कार्यकाल के अवसान की तिथि से निर्वाचन के पश्चात जिला पंचायत के संगठित होने अथवा 6 माह की अवधि व्यतीत होने, जो पहले घटित हो, तक की अवधि के लिए सम्बन्धित जिला मजिस्ट्रेट को अपने आधिकारिक क्षेत्र में जिला पंचायत के प्रशासक के रूप में धारित करने के आदेश पारित किये हैं। आदेश में जिला पंचायत, उसके अध्यक्ष और समितियां के समस्त शक्तियां, कृत्य और कर्तव्य प्रशासक में निहित किये गये हैं और उनका प्रयोग, सम्पादन और निर्वहन प्रशासक द्वारा किये जाने को निर्देश प्रदान किया गया है।

अन्य खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular