Wednesday, March 25, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: डीएम द्वारा रोजाना किया जा रहा है जनता की शिकायतों...

Gonda News: डीएम द्वारा रोजाना किया जा रहा है जनता की शिकायतों का निस्तारण

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। शासन के निर्देशानुसार डीएम मार्कंडेय शाही द्वारा रोजाना पूर्वान्ह 10 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई की जा रही है। जिलाधिकारी ने जन शिकायतों के निस्तारण हेतु जनपद के सभी विभागाध्यक्ष, तहसील व ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि वह अपने अपने कार्यालय में 10 बजे से उपस्थित होकर जनता की शिकायतों का निस्तारण करें। उन्होंने अधिकारियों को लिखित रूप से चेतावनी दी है कि जनपद मुख्यालय पर शिकायतकर्ताओं की भारी भीड़ अगर हुई तो यह माना जाएगा कि विभागाध्यक्ष, तहसील एवं स्तरीय ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा जनता की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है और उनकी समस्याओं का निराकरण समुचित ढंग से नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि जनता को त्वरित न्याय मिले। इसके लिए वे स्वयं सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कलेक्ट्रेट में उपस्थित होकर जनता की शिकायतों को सुनते हैं और निस्तारण सुनिश्चित कराते हैं।

यह भी पढ़ें : तालिबान को पड़ोसी का बड़ा झटका, दो टूक कहा-हम नहीं देंगे मान्यता

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular