Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : डीएम, एसपी ने लिया परीक्षा केन्द्रों का जायजा

Gonda News : डीएम, एसपी ने लिया परीक्षा केन्द्रों का जायजा

संवाददाता

गोण्डा। जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा सम्पन्न कराई जा रही हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन एवं सुचितापूर्ण पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए परीक्षा केन्द्रों पर औचक निरीक्षण किया तथा परीक्षा केन्द्रों पर लाइव मॉनिटरिंग के लिए लगाए सीसीटीवी कैमरों एवं कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को एजाज हुसैन इंटर कॉलेज जमुनिया बाग खोरहंसा, गुलाम रसूल इंटर कॉलेज जमुनिया बाग खोरहंसा तथा भइया राघव राम गांधी विद्या इंटर कॉलेज नगर क्षेत्र में औचक पहुंचकर चल रही परीक्षा का जायजा लिया। परीक्षा केन्द्रों पर डीएम व एसपी ने सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम का भी निरीक्षण तथा केन्द्रों व्यवस्थापकों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम व एसपी स्वयं परीक्षा दे रहे छात्रों की तलाशी ली तथा कक्ष निरीक्षकों व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि कक्ष में भ्रमणशील रहें तथा नकल विहीन और शुचितापूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराएं। डीएम ने प्रधानाचार्यों, केन्द्र व्यवस्थापकों एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि वे डबल लॉक की सुरक्षा मानक अनुरूप सुनिश्चित कराएं तथा यह देखें कि प्रश्न पत्र हर हाल में गोपनीय रहें।

Gonda News : डीएम, एसपी ने लिया परीक्षा केन्द्रों का जायजा

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular