Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : डीएम, एसपी ने देखी समाधान दिवस की हकीकत

Gonda News : डीएम, एसपी ने देखी समाधान दिवस की हकीकत

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। शासन के निर्देशानुसार शनिवार को जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने समाधान दिवस की हकीकत देखने के लिए कोतवाली कर्नलगंज व कोतवाली नगर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आए हुए फरियादियों की शिकायतें सुनीं तथा उनके सम्यक निस्तारण का निर्देश दिया। कोतवाली कर्नलगंज में जन सुनवाई के दौरान कुल 39 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 04 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष 35 प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मामले के निस्तारण हेतु मौके पर रवाना किया गया। इसी प्रकार कोतवाली नगर में जनसुनवाई के दौरान कुल 17 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 02 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष 15 प्रकरणों मे राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मामले के निस्तारण हेतु मौके पर रवाना किया गया।

यह भी पढें : शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर प्रेमी ने पेट्रोल डालकर खुद को जलाया

जिलाधिकारी ने उपस्थित राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों को निर्देशित किया कि वे अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में ग्राम समाज की भूमि, खलिहान, सरकारी तालाब, बंजर, नवीन परती, सरकारी आबादी आदि का भौतिक निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करा लें कि उनकी ग्राम सभा में कहीं भी किसी भी सरकारी जमीन पर कोई अवैध कब्जा तो नहीं हैं। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने वहां पर भूमि विवाद रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, बीट रजिस्टर, समाधान दिवस रजिस्टर का निरीक्षण किया तथा शिकायतों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने पूर्व में समाधान दिवस में प्राप्त लम्बित शिकायतों को एक सप्ताह में निस्तारित करने के निर्देश दिये हैं। इस दौरान कोतवाली नगर में नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह तथा कर्नलगंज में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह समेत पुलिस विभाग व राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Gonda News : डीएम, एसपी ने देखी समाधान दिवस की हकीकत

यह भी पढें : गैंगेस्टर एक्ट के दो वांछित इनामिया गिरफ्तार

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular